चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन शुक्रवार को गौचर के अर्जुन भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, पत्रकार हितों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चार दर्जन से अधिक पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि डिजिटल युग में समाचार तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है, ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खबरों की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। पत्रकारिता समाज की समस्याओं को सामने लाने के साथ शासन-प्रशासन तक जनता की आवाज पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिला प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया और पत्रकार हितों से जुड़े मामलों में सहयोग का आश्वासन दिया।विशिष्ट अतिथि गौचर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि पत्रकार समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। उन्होंने जिला प्रेस क्लब गौचर के कार्यालय के लिए भवन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका स्तर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्षता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक पत्रकारों को संघ से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों से जुड़े मामलों में संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा और पत्रकारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अल्केश नौडियाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं। पत्रकारों के सभी वर्गों और लोगों से संबंध होते हैं, लेकिन पत्रकारिता करते समय निष्पक्षता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को राष्ट्रीय और सामाजिक हित को प्राथमिकता देते हुए तथ्यपरक समाचारों के माध्यम से अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।सम्मेलन में पत्रकारों ने स्थानीय स्तर पर पत्रकारों के सामने आने वाली समस्याओं पर भी विचार रखे। संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों की मौजूदगी रहे।
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd) bid farewell…