जनपद चमोली के जिला अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाले जिला आबकारी अधिकारी चमोली( गोपेश्वर ) दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी गुमशुदा – myuttarakhandnews.com

चमोली :जनपद चमोली के बहुचर्चित आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी जिला अधिकारी चमोली के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखें पत्र के कारण सुर्खियों में आये थे , वहीं अब गोपेश्वर थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गयी है।सूचना अनुसार गोपेश्वर थाने में चमोली के ज़िला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी गोपेश्वर नगर के पपडियाणा राजस्व क्षेत्र से पटवारी चंद्र सिंह बुटोला ने दर्ज कर पुलिस से ढूँढखोज करने का अनुरोध किया हैं।
राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने थाने में दी गई तहरीर के अनुसार उच्चाधिकारियों से निर्देशों से दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी (जिला आबकारी अधिकारी चमोली) गोपेश्वर निवासी राजकीय आवास कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उम्र करीब 55 वर्ष मो0नं0 9412117109 जो दिनांक 31.03.2025 को समय लगभग प्रातः 10-00 बजे से लगातार सम्पर्क से बाहर है।
इनके सम्वन्ध में जांच पड़ताल करने पर पाया कि दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी अपने निवास स्थान कुण्ड एवं जिला आवकारी अधिकारी कार्यालय से भी नदारद है, व उनका फोन भी बंद आरहा है ।
यह भी पता चला है कि बीतें दिनों चमोली में डीएम के निरक्षण के दौरान ज़िला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी अपने दफ्तर से नदारद मिले थे,जिसके बाद डीएम ने कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिकारी की एक दिन की सर्विस ब्रेक करने के साथ एक दिन का वेतन रोक दिया था।
उसके बाद से भी ज़िला आबकारी अधिकारी दफ्तर नहीं पहुँच पा रहे ।


Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

1 hour ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

1 hour ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago