एनएचएम के तहत आयोजित किया गया जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share1

Advertisement

*एनएचएम के तहत आयोजित किया गया जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को जिला स्तरीय आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाली आशा, आशा फैसिलिटेटर व ब्लॉक समन्वयक को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।गोपेश्वर में आयोजित आशा सम्मेलन व सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने कहा कि आशा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के रीढ़ के रूप में कार्य कर रही हैं। आशाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं का भी जमीनी स्तर पर बेहतर संचालन किया जा रहा है। कहा कि आशा सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण जैसे आवश्यक कार्यों को कर समाज हित में कार्य कर रही हैं। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने स्वास्थ्य को लेकर आशा कार्यकत्रियों की भूमिका की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आशाओं के कार्य कौशल के चलते चमोली मातृ व शिशु मृत्यु दर सूचकांक में देश में सबसे अच्छे सूचकांक वाले जिलों में शामिल है। इस अवसर पर आशा कार्यकत्रियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।इस दौरान मुख्य अतिथि ने वर्ष 2023-24 के लिये लक्ष्मी देवी (देवाल), यशोदा देवी (दशोली) व राजेश्वरी देवी (कर्णप्रयाग) को सर्वश्रेष्ठ आशा कार्यकत्री के सम्मान से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ ब्लाक समन्वयक का पुरस्कार थराली ब्लाक के नाम रहा। मिल्ली नेगी, अंजू असवाल, व गीता गौड़ को सर्वश्रेष्ठ आशा फेसिलिटेटर के सम्मान से सम्मानित किया गाया।इस मौके अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमा रावत, डॉ. एमएस खाती, डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम नरेंद्र सिंह रावत, डीसी आईईसी उदय सिंह रावत, डीसीएम आशा कार्यक्रम अजय सिंह पुंडीर, डीईओ आशा कार्यक्रम अजय सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

38 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

59 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago