देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव मंदिरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “दि एटर्नल लॉर्ड– ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड” भेंट की।
यह पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड राज्य में स्थित भगवान शिव के लगभग सभी मन्दिरों की पौराणिक एवं एतिहासिक जानकारियों, महत्व, मन्दिरों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह पुस्तक राज्य में आने वाले शिव भक्तों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस किताब के सहयोग से शिव भक्त उत्तराखण्ड राज्य में स्थित शिव मन्दिरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं तथा मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। राज्यपाल ने इस प्रकार के अभिनव प्रयास के लिए जिला प्रशासन हरिद्वार की सराहना की।
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…