हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह के नाम जारी दो रिवॉल्वर और एक बंदूक के लाइसेंस को रद्द करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए मारपीट और धमकी के मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
राजपुर थाने में दर्ज हुआ था मामला
17 जुलाई को पूर्व मुख्य सचिव एस. रामस्वामी के पुत्र आर. यशोर्धन ने देहरादून के राजपुर थाने में शिकायत दाखिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह ने उन्हें चलती कार से बाहर घसीटकर गिराया, उसके बाद उनके साथ मारपीट की।
शिकायत में यह भी कहा गया था कि एक अन्य व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर धमकाया गया और उनकी शर्ट पर लगे राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक का भी अपमान किया गया।
देहरादून एसएसपी अजय सिंह की अनुशंसा पर हरिद्वार पुलिस ने गनर राजेश सिंह को निलंबित किया था और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया था। इसके बाद दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेंस को रद्द/निलंबित करने के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई थी।
लाइसेंस रद्द, शस्त्र जप्त करने के निर्देश
जांच में आए निष्कर्षों पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिव्य प्रताप सिंह के तीनों हथियारों—दो रिवॉल्वर और एक बंदूक—के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।
साथ ही, एसएसपी देहरादून और हरिद्वार को निर्देश दिया गया है कि निरस्त किए गए सभी हथियारों को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में लिया जाए।
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…