फ्रंटलाइन वर्कर्स और आशा कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने कहा– इस साल जिले में डेंगू के सबसे कम मामले,आशाओं की मेहनत का नतीजा
देहरादून। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने और जलजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए अहम भूमिका निभा रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे अब केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ बन चुकी हैं। उन्होंने आशाओं द्वारा डेंगू नियंत्रण में निभाई गई भूमिका को “प्रभावशाली और प्रेरणादायक” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आशाओं को मिलने वाली ₹1555 की प्रोत्साहन राशि उनके समर्पण और योगदान की मान्यता है, न कि किसी प्रकार की सहायता।

डेंगू नियंत्रण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाजिलाधिकारी ने बताया कि अब आशाएं डेंगू फील्ड वॉलंटियर्स के कार्यों का सत्यापन भी कर रही हैं। फील्ड स्टाफ को जलजनित रोगों जैसे मलेरिया, चिकनगुनिया, हैजा आदि पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सक्रिय रखा गया है। देहरादून और ऋषिकेश नगर क्षेत्रों में आशाओं को वार्ड आवंटित कर डोर-टू-डोर सर्वे व रैपिड रिस्पांस टीम के माध्यम से काम कराया जा रहा है।
आशाओं को बढ़ा हुआ प्रोत्साहनसर्वे कार्यों के लिए आशाओं को अब कुल ₹4500 तक की धनराशि दी जा रही है—जिसमें ₹1000 एनएचएम से, ₹1500 नगर निगम से और ₹1500 जिला प्रशासन की पहल पर दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं और आशा फेसिलिटेटर्स को ₹1555 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। यह प्रावधान राज्य में पहली बार लागू किया गया है।
निर्देश व उपस्थितिजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डेंगू का कोई भी मामला सामने आने पर पूरी मशीनरी त्वरित रूप से सक्रिय हो। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत आशाओं को एरियर सहित ₹1500 की धनराशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढोंडियाल, एसीएमओ डॉ. निधि, सीओ अनुज कुमार, और कई अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

31 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

37 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago