चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नारायणबगड़ क्षेत्र में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर राहत, पुनर्स्थापन एवं सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नारायणबगड़ मुख्य बाजार का भ्रमण कर मलबा हटाने, जल निकासी व्यवस्था तथा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष स्थानों पर सफाई कार्य में तेजी लाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) नारायणबगड़ परिसर, छात्रावास तथा प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कौलुसैंण नाले का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित को नाले के जल प्रवाह में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाने और दीर्घकालिक समाधान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य बाजार क्षेत्र में जिलाधिकारी ने प्रभावित व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदौला, उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…