जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक ली – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए प्रगति में तेजी लाने तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम की रैंकिंग में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को समेकित (कम्पाइल) कर शीघ्र प्रस्तुत किया जाए, ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने डीपीओ को अन्य संबंधित अधिकारियों से समन्वय करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से गर्भवती महिला एवं स्तनपान करने वाली माताओं के प्रथम जीवित बच्चे एवं द्वितीय जन्मी बालिका पर पात्र लाभार्थियों के खाते में दो किस्तों में 5000और एक किस्त में 6000 की नगद धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पोर्टल पर लाभार्थियों के रिकॉर्ड अपलोड होने में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिस कारण से वास्तविक लक्ष्य पूरा करने में समस्याएं आ रहीं हैं, जिसे टेक्निकल यूनिट के माध्यम से समाधान कर शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ।
इस अवसर पर सीडीपीओ देवाल चन्द्रभानु सिंह जीना, सीडीपीओ गैरसैंण सीवी गर्ग, सुपरवाइजर, एएनएम स्टाफ सहित संबंधित विभागों के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

43 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago