*जनपद पौड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, 09 लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया*
गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरा एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू *
आज दिनाँक 16 जून 2024 को प्रातः 6:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से Addi SI हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया।
उक्त वाहन में कुल 09 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों तक पहुँच बनाई। SDRF रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है,जहाँ वे उपचाराधीन है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…