चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से 25 सितंबर को गौचर में आयोजित होने वाले जनपदीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं के नेतृत्व में होने वाले सम्मेलन में संघ के राष्ट्रीय महासचिव गिरधर शर्मा, देहरादून जिलाध्यक्ष आशीष डोभाल, प्रदेश महामंत्री राजीव थपलियाल और प्रदेश संगठन मंत्री विजयपाल रावत समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।सम्मेलन के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, गोपेश्वर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, गौचर पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं ने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक पत्रकारों का पंजीकरण, 11 से दोपहर एक बजे तक सम्मान समारोह और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर व्याख्यानमाला होगी। इसके बाद भोजन और दोपहर दो से तीन बजे तक संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा होगी। कार्यक्रम का समापन भी इसी दौरान किया जाएगा।
The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…