जनपद रुद्रप्रयाग : पिछले कई दिनों से सोशलमीडिया पर कलयुगी बेटों की करतूतें चर्चा का विषय है, लोग तरह तरह की टिप्पणीयो से विचार व्यक्त कर रहे है ।घटना उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की है जहाँ गुप्तकाशी के ग्राम बेडुला में एक व्यक्ति बलवीर सिंह राणा को को उसके पुत्रों अमित व मनीष द्वारा जान से मार कर बिना किसी को बताये तथा अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।
जब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो ग्राम पहरी मौके पर पहुंचे , उस समय दोनों भाई पिता की चिता पर बैठ आग सेक रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाइयों ने ग्रामीणों को पास ना आने की चेतावनी देते हुऐ जान से मारने की धमकी भी दी ।
गुप्तकाशी पुलिस द्वारा मामले की जांच की गयी ,जिसमें सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते दोनों भाइयों ने स्वंय के पिता की हत्या की ।
जब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो दोनों ने इकबालिया बयानों में बताया कि उनके पिता उनकी माँ की मौत के बाद से कई वर्षों से उनके साथ क्रूरता कर रहे थे । जिस कारण दोनों भाईयों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया ।
Post Views: 4
Post navigation
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…
Cabinet authorises Dhami to decide time & venue of VS session PIONEER EDGE NEWS SERVICE/…
उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…
देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…