जनपद टिहरी के देवप्रयाग में कल मंगलवार 11 सितंबर 2024 को मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग कार दुर्घटना ग्रस्त हो गयी जिसमे दो अध्यापकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है ।
बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षक टिहरी जिले के हिंडोलाखाल में ट्रेनिग के लिए गए थे। जिसके बाद वह अपने घर श्रीनगर गढ़वाल लौट रहे थे ।
पलेठी में हनुमान चौक के पास ड्राइवर का कार से नियंत्रण खो गया और कार बेकाबू होकर सीधे खाई में गिर गई।कार करीब 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई।जिससे एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो है ।घायल शिक्षिका को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा गया है ।
हिंडोलाखाल थाना के एसआई विक्रम शुक्ला ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे जो शिक्षक है ।
जिसमें श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45वर्ष) पुत्र विजय सिंह रावत,अनिता नेगी (46 वर्ष) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई।दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे। जबकि दुर्घटना में अनिता ममगांई (54 वर्ष) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई उनका उपचार चल रहा ।
Post Views: 8
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…