उत्तराखंड की मशरूम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध दिव्या रावत और उसके भाई को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com







उत्तराखंड की मशरूम गर्ल के नाम से प्रसिद्ध दिव्या रावत और उसके भाई को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com







Skip to content









प्राप्त सूचना के अनुसार मामला 2022 में दर्ज किया गया था जिसमें पुणे के एक व्यापारी जितेंद्र ने दिव्या रावत और उसके भाई के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठा मुकदमा लगाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास का मामला दर्ज करवाया था । स्थित परामर्श फर्म के मालिक जितेंद्र नंदकिशोर भाखड़ा ने 27 दिसंबर 2022 को पुणे ग्रामीण के थाना पौंड में दिव्या रावत और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। भाखड़ा का कहना था कि वह 2019 में अपनी फर्म के लिए कोई काम देख रहे थे। इस दौरान उनका संपर्क दिव्या रावत से हुआ। दिव्या रावत ने कहा था कि वह अपने भाई राजपाल के साथ मिलकर कॉर्डिसेस फिटनेस के नाम से एक प्रोडक्ट शुरू करने जा रही है। जिसमें कि उनके द्वारा सहमति जताने के बाद एक करोड़ का काम कर दिया गया था और दिव्या रावत ने अपनी पहुंचे और धमक का फायदा उठाकर 57 लाख देने की बात कही ना मानने पर धमकाया और मारपीट भी की। उसके बाद वह वापस आ गए और उन्हें अक्टूबर 2022 में पता चलता है कि दिव्या रावत और उसके भाई ने उनके ऊपर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुकदमा दर्ज करवाया है ।जिस पर उन्होंने भी अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया । जांच में स्पष्ट हुआ कि धोखाधड़ी दिव्या के साथ नहीं अपितु जितेंद्र के साथ हुई है । उक्त मामले को खत्म करने के लिए दिव्या रावत और उसका भाई 30 लाख रुपए की मांग कर रहे थे जिस पर की 10 लाख की सहमति बनी, उसी पैसे को लेने के लिये उंनको पुणे बुलाया गया जहाँ पुलिस के द्वारा उनको गिरफ्तार कर लिया गया।दिव्या रावत का मुकदमा अक्टूबर 2022 का दर्ज है जिसमें उन्होंने जितेंद्र और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया था , जिसको की उत्तराखंड के अखबारों और न्यूज़ चैनलों ने बढ़ चढ़कर दिखाया भी था शीर्षक था ” मशरूम गर्ल दिव्या रावत और उसके भाई के साथ हुई 77लाख की धोखाधड़ी “। अब यह देखना होगा कि इस मामले में उत्तराखंड सरकार क्या करती है और दिव्या रावत और उसका भाई कितने गहराई तक फंसते है ।

Post Views: 183

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

33 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

55 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago