Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। Diwali 2024: दीप पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। खुशियों के त्योहार का भरपूर आनंद उठाएं। इसके लिए पटाखे जलाते समय किसी तरह की लापरवाही न बरतें। खासकर छोटे बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। सांस के रोगियों को भी पटाखों से निकलने वाले धुएं से बचने के लिए विशेष सावधान रहना होगा। डाक्टरों का कहना है कि एलर्जी या फिर सांस से संबंधित किसी तरह की परेशानी है तो धुएं से थोड़ी दूरी बनाएं। थोड़ी सजगता त्योहार के आनंद को दोगुना कर देगी।ऐसे पटाखे कम से कम जलाएं जो हानिकारक रसायन छोड़ते हैंयह भी ध्यान रखें कि पटाखे इतनी तेज आवास वाले न हों, जिसकी वजह से बहरापन, सिरदर्द, नींद की समस्या आदि पैदा हो। पटाखों की चिंगारियां त्वचा और आंखों में जलन का कारण बन सकती हैं। इससे आंखों में गंभीर चोट भी लग सकती है। इसलिए पूरी तरह सतर्कता के साथ पटाखे जलाएं।बचाव के अपनाएं ये तरीकेपटाखे जलाते समय चश्मा और दस्तानों का उपयोग करेंबच्चों और बुजुर्गों को दूर रखें और खुद भी सुरक्षित दूरी पर पटाखे फोड़ेंआग बुझाने के लिए पानी या रेत पास में रखेंसूती कपड़े पहनें, सिंथेटिक कपड़े न पहनेंआंखों को सुरक्षा देने के लिए गागल्स पहनेंसनस्क्रीन और माइश्चराइज़र लगाएं
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…