Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में दीपावली होगी खुशहाल! सरकारी कर्मचारियों को बोनस व डीए देने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Diwali DA bonus: उत्तराखंड वालों के लिए दीपावली और खुशहाल होने वाला है. धामी सरकार राज्य कर्मचारियों को बोनस और डीए देने की तैयारी में है. इसके लिए वित्त विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए देने का फैसला किया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 फीसदी किया गया है.
कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफाजल्द ही धामी सरकार इसका ऐलान कर सकती है. दीपावली से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी कर सकती है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की है. अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल का कहना है कि बोनस व डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है.
कितना मिलेगा कर्मचारियों को बोनस?लगभग दो लाख कर्मचारियों को उत्तराखंड सरकार बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा देने जा रही है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरह ही राज्य कर्मचारियों के डीए में भी तीन फीसदी इजाफा होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को 6908 रुपये का बोनस मिलेगा. इस प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दिया है.
 

Exit mobile version