डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों और आपदा परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम और आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण, कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कार्यालयों में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और शिकायतों व प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को त्वरित राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने विभिन्न शाखाओं में पत्रावलियों और अभिलेखों के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सभी फाइलों और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अभिलेख तत्काल उपलब्ध हो सकें। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश भी दिए।
रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और आवश्यक पत्रावलियों के सुरक्षित संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिलेखों का श्रेणीवार रखरखाव किया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सके।
कार्यालयों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यालय बेहतर कार्यसंस्कृति के लिए जरूरी हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और कार्यालय परिसरों को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने आपदा परिचालन केंद्र का भी निरीक्षण किया और जनपद के आपदा संवेदनशील क्षेत्रों, भूस्खलन प्रभावित इलाकों तथा दूरस्थ गांवों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की अद्यतन सूची तैयार रखने, संचार व्यवस्था, वैकल्पिक मार्गों और राहत व्यवस्थाओं का नियमित परीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मानसून और संभावित आपदाओं को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बनाए रखें। आपदा परिचालन केंद्र में तैनात कार्मिकों को सूचनाओं के त्वरित संकलन और आदान-प्रदान के निर्देश भी दिए गए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समय पर संचालित किए जा सकें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…

3 hours ago

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

5 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

5 hours ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

11 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

13 hours ago