भारी बारिश के बीच ग्राउंड जीरो पर डटे रहे डीएम डॉ. आशीष चौहान, संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण –

 
नंदा चौकी पुल की क्षतिग्रस्त लेन तत्काल बहाल करने के निर्देश, मसूरी के पानीवाला बैंड पर 15 दिन में दो लेन यातायात शुरू कराने का लक्ष्य; सभी अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश
देहरादून, जनपद में सोमवार रात से लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरकर हालात का जायजा लिया। सुबह से ही विभिन्न वर्षा प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान जनसुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने नंदा चौकी, सौड़ा-सरौली मार्ग, मालदेवता, बल्दी नदी (सहस्त्रधारा), आईटी पार्क-सहस्त्रधारा रोड तथा मसूरी रोड स्थित पानीवाला बैंड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा से प्रभावित सभी सड़कों एवं संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए।
नंदा चौकी पुल की अप्रोच लेन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग को तीन घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही के मामले में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। डीएम के आदेश के बाद विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी सौड़ा-सरौली मार्ग पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क को शीघ्र यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए। वहीं मलबा आने से बंद हुए थानों मार्ग को भी प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया।
मालदेवता क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बरसात के दौरान रपटे पर हर वर्ष होने वाली समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
मसूरी रोड स्थित पानीवाला बैंड के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए डीएम ने लोक निर्माण विभाग को 15 दिनों के भीतर सड़क पर दो लेन यातायात पूरी तरह बहाल करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 10 से 15 दिनों में दो लेन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जबकि सुरक्षा के लिए पुश्ता निर्माण का कार्य लगभग दो माह में पूर्ण होगा।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, आईआरएस प्रणाली से जुड़े विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहकर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं पुनर्बहाली कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी भी आपदा अथवा मार्ग अवरोध की स्थिति में आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।
निरीक्षण के दौरान रायपुर क्षेत्र में विधायक उमेश शर्मा काऊ, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं मसूरी रोड स्थित पानीवाला बैंड क्षेत्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भी निरीक्षण में भाग लिया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago