मिसराज पट्टी के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग पर डीएम ने गठित की कमेटी – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून(जि.सू का), जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 20 सितंबर को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने डीएम को सुनाई थी अपनी व्यथा। ग्रामीणों ने बताया वे आपदाग्रस्त क्षेत्र की विस्थापन की मांग को लेकर वर्षों से दर-दर भटक रहें किंतु किसी ने भी संज्ञान नही लिया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को त्वरित कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अधिकारियों से उक्त ग्राम क्षेत्र की वस्तुस्थिति जानी, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समिति का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जनपद देहरादून की तहसील विकासनगर के ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली में आयी आपदा से भू-धंसाव होने के परिणाम स्वरूप मजरा बटोली का मार्ग पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने के उपरान्त रास्ता बनना संभव नहीं है के सम्बन्ध में सम्बन्धित क्षेत्रवासियों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रेषित करते हुए उन्हें विस्थापित किये जाने का अनुरोध किया गया था। जिलाधिकारी के आश्वासन एवं त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर ग्रामीणों विस्थापन की उम्मीद जग गई है।जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून की तहसील विकासनगर के ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली में उत्तराखण्ड सरकार के शासनादेश पुनर्वास नीति /2007, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास शासनादेश 2021 में दिए गए प्राविधानों के अनुसार एसडीएम विकास नगर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया। समिति में उप जिलाधिकारी, विकासनगर, अधिशासी अभियन्ता, लो०नि०वि०, प्रान्तीय खण्ड, देहरादून, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून, सहायक भू-वैज्ञानिक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, देहरादून शामिल है।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त गठित समिति ग्राम मिसरास पट्टी के मजरा बटोली, तहसील विकासनगर का संयुक्त निरीक्षण/ विस्तृत जॉच कर सुस्पष्ट रिपोर्ट मंतव्य सहित तत्काल प्रस्तुत करेगी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago