Advertisement
विभागवार डेटासीट तैयार, रियल टाइम एवं तिथि पर अपलोड होगा, प्रत्येक सप्ताह होना चाहिए एक्शनः डीएम
विभागीय रूटीन प्रक्रिया के अन्तर्गत लाइए अतिक्रमण चिन्हिकरण एवं हटाने की कार्यवाहीःडीएम
चिन्हित अतिक्रमण का विवरण एवं हटाये जाने की कार्यवाही की तिथि का पूर्ण विवरण देंगे विभाग।
अपनी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने की कार्यवाही तेज करें विभाग, कार्यवाही गतिमान लिखने सेनही चलेगा काम धरातल पर कार्यवाही करें विभागःडीएम
भूमि का डेटाबेस तैयार कर अपनी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर घेरबाड़ करें विभाग/पुलिस प्रशासन खडा है साथ।
देहरादून ,(जि.सू.का),‘जनपद में सरकारी भूमि से अतिक्रमण चिन्हित करते हुए रूटीन प्रकिया के तहत् निरंतर अभियान चलाकर अपनी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करें सभी विभाग’’ यह निर्देश जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ देर शाम आयोजित बैठक में दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सम्बन्धित विभाग के नोडल अधिकारी अपनी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते हुए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय बैठक कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभाग अपनी रूटीन प्रक्रिया के तहत् अतिक्रमण चिन्हित एवं हटाने की कार्यवाही करेंगे। विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण की रिपोर्ट पर कार्यवाही गतिमान लिखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कब तक कार्यवाही की जाने की तिथि का उल्लेख करने के निर्देश दिए।वहीं नगर निकाय हरबर्टपुर के अधिकारियों ने बताया कि उनकी आसन नदी के समीप भूमि पर अतिक्रमित है, जिस पर सम्बन्धित को नोटिस दिया गया, जिलाधिकारी ने नोटिस की तिथि पूछने पर अधिकारियों ने बताया गया कि वर्ष 2021 में नोटिस प्रेषित किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त हटाने की कार्यवाही में इतना लम्बा समय क्यों लगा इसका विवरण दें अधिकारी तथा अतिक्रमणमुक्त करने की त्वरित कार्यवाही करें विभाग।बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, संयुक्त मजिस्टेªट अनामिका, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृता परमार सहित सिंचाई, लोनिवि, यूजेवीएनएल, एनएच, एनएचआई, समस्त नगर निकायों अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…