उत्तराखंड
Share0
Advertisement
73 वार्डों पर मानदंड के अनुरूप कार्य न करने एवं लचर कार्य प्रणाली पर डीएम की बड़ी कार्यवाही।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण हेतु नई कंपनी रखने की कवायद शुरू।
अब तक कम्पनियों पर की जा चुकी है 25 लाख के अर्थदण्ड की कार्यवाही
नई कंपनी आने तक करना होगा कूड़ा उठान का कार्य, ऐसा नही करने 85 लाख की जमानती राशि जब्ती के साथ, कंपनी होगी ब्लैक लिस्ट।
देहरादून , जिलाधिकारी सविन बंसल ने 73 वार्डो में कार्य कर रही वाटरग्रेस एंव इकोनवेस्ट द्वारा मानक के अनुरूप डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एवं निस्तारण न किये जाने के फलस्वरूप नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित कम्पनियों के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही टर्मिनेशन जारी करने के निर्देश दिए।
Share0

