डीएम ने कंपनियों को दिए टर्मिनेशन लैटर जारी करने के निर्देश – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

73 वार्डों पर मानदंड के अनुरूप कार्य न करने एवं लचर कार्य प्रणाली पर डीएम की बड़ी कार्यवाही।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण हेतु नई कंपनी रखने की कवायद शुरू।
अब तक कम्पनियों पर की जा चुकी है 25 लाख के अर्थदण्ड की कार्यवाही
नई कंपनी आने तक करना होगा कूड़ा उठान का कार्य, ऐसा नही करने 85 लाख की जमानती राशि जब्ती के साथ, कंपनी होगी ब्लैक लिस्ट।
देहरादून , जिलाधिकारी सविन बंसल ने 73 वार्डो में कार्य कर रही वाटरग्रेस एंव इकोनवेस्ट द्वारा मानक के अनुरूप डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एवं निस्तारण न किये जाने के फलस्वरूप नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित कम्पनियों के विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही के साथ ही टर्मिनेशन जारी करने के निर्देश दिए। विगत दिनों कार्य प्रणाली में सुधार लाने हेतु दिए गए नोटिस के उपरान्त भी सुधार देखने को नही मिल रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने कम्पनी को टर्मिनेशन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं तथा नई कम्पनी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि उक्त कम्पनियों द्वारा नई कंपनी आने तक करना होगा कूड़ा उठान का कार्य, यदि ऐसा नही करेंगे तो सम्बन्धित कम्पनियों के विरूद्ध 85 लाख की जमानती राशि जब्ती के साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।नगर निगम परिसर में मुख्य नगर आयुक्त गौरव कुमार, उपनगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल, गौरव जीसान सहित सम्बन्धित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

40 minutes ago

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

2 hours ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

4 hours ago