उत्तराखंड
Share0
Advertisement
*डीएम हिमांशु खुराना ने जिला सभागार में सैनिक कल्याण परिषद की बैठक ली*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरुवार को जिला सभागार में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक ली। जिसमें पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं आश्रितों की समस्याओं एवं उनके निराकरण को लेकर समीक्षा की गयी और उनके सुझाव लिए गए।उन्होंने पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के लिए बैठकों का इंतजार न करने को कहा। कहा कि अगर तहसील स्तर की समस्या है तो तहसील स्तर पर और अगर मुख्यालय में आएं तो उनसे से सम्पर्क कर सकते है। साथ ही उन्होंने सभी विभागों से अनुरोध किया वे समस्याओं को तत्परता से निपटाएं।बैठक में पूर्व सैनिकों ने विभिन्न स्थानों पर सीएसडी कैंटीन विश्राम गृह बनाने व डिस्पेंसरी खोलने, कैंटीन में ग्रॉसरी के सामान की अनउपलब्धता को लेकर सुझाव दिए। जिसमें पूर्व सैनिक ने नन्दा नगर में सीएसडी कैंटीन खोलने को सुझाव दिया।इस पर सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रपाल में एक कैंटीन संचालित है जो कि नन्दानगर से मात्र 30 किमी पर स्थित है। वहीं उन्होंने नन्दानगर के काण्डई पुल के समीप शहीद सैनिक अनुसूया प्रसाद महावीर चक्र के स्मृति में शहीद द्वार के निर्माण को लेकर जानकारी मांगी। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम चमोली को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। एक अन्य पूर्व सैनिक ने नन्दानगर के लांखी में गैस एजेंसी खोलने के संबंध जानकारी चाही। डीएसओ ने बताया कि इसमें पीडब्ल्यूडी की एनओसी आनी बाकी है। इसपर जिलाधिकारी ने डीएम को प्रकरण की जांच कर 1 सप्ताह में आख्या देने को कहा। नारायणबगड़ में पूर्व सैनिक मिलन केन्द्र को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। गोपेश्वर में सैनिक विश्राम गृह की मांग को लेकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चमोली में विश्राम गृह संचालित हो रहा है। गैरसैंण में ईसीएचएस डिस्पेंसरी खोलने को लेकर सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सैनिकों की संख्या के हिसाब से गैरसैंण में डिस्पेंसरी नहीं खोली जा सकती है। हल्दापानी में स्वतंत्रता सेनानी राय सिंह नेगी की स्मृति द्वार बनाने के संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम चमोली को चयनित भूमि के संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला, कैप्टन डीपी पन्त, कर्नल हरेंन्द्र सिंह रावत,सीटीओ मामूर जहां सहित सभी संबंधित अधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…