जनता दर्शन में डीएम सविन बंसल ने सुनी 85 शिकायतें, मौके पर दिए त्वरित निर्देश – my uttarakhand news

 
देहरादून, मुख्यमंत्री की जनसेवा भावना से प्रेरित होकर जिला प्रशासन लगातार जनता की समस्याओं के समाधान में जुटा है। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन में 85 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकतर मामले भूमि विवाद, अतिक्रमण, पुलिस, नगर निगम व जल संस्थान से जुड़े रहे।
🔹 नवोदय परीक्षा में बच्चों के लिए परिवहन स्वीकृत:त्यूनी से चकराता परीक्षा देने जाने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए डीएम ने जिला योजना से वाहन व्यवस्था हेतु मौके पर ही फंड स्वीकृत किया। साथ ही त्यूनी को ही परीक्षा केंद्र बनाने हेतु नवोदय समिति को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
🔹 एम्बुलेंस गेट में फंसी, बुजुर्ग की जान खतरे में:किशननगर निवासी की शिकायत पर डीएम ने उप नगर आयुक्त व सीओ सदर को अवरोधक गेट तत्काल हटवाने के आदेश दिए।
🔹 मानसिक रोगी की कथित वसीयत की जांच फिर शुरू होगी:डीएम ने एसएसपी को सेशन कोर्ट के निर्देशानुसार मामले की पुनः विवेचना करने को कहा।
🔹 बुजुर्गों को दिलाया सम्मान:परिजनों से परेशान शोभा देवी की शिकायत पर सीओ को दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराने को कहा गया। वहीं “सारथी सेवा” के जरिए दो असहाय बुजुर्गों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
🔹 विधिक सहायता और भूमि विवादों पर तत्काल आदेश:विधिक सलाह के लिए देवी लाल को निशुल्क वकील की व्यवस्था, और कब्जा विवाद में तहसीलदार को समस्या का हल कर अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट पेश करने के निर्देश।
🔹 हिलांस कैंटीन से प्रभावित कैंटीन संचालकों की गुहार:कोरोनेशन अस्पताल परिसर में नई कैंटीन खुलने से व्यापार प्रभावित होने पर किराया छूट के मामले में सीडीओ व सीएमओ से वार्ता के निर्देश।
🔹 बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप, रेरा से जांच का अनुरोध:रेसिडेंशियल सोसाइटी में सुधार न होने पर डीएम ने रेरा चेयरमैन से स्वतंत्र जांच की सिफारिश की।अवैध जल दोहन की शिकायत पर जल संस्थान को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पुलिस, सिंचाई, एमडीडीए, विधिक सेवा, नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

1 hour ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago