सीएम घोषणाओं के तहत संचालित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें -डीएम – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*सीएम घोषणाओं के तहत संचालित कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें -डीएम।*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार प्रगति समीक्षा की।उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम घोषणा के तहत संचालित कार्यों को प्राथमिकता पर रखते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के विकास एवं जनता की सुविधा के लिए जो भी घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई है उनकों प्राथमिकता पर रखते हुए पूर्ण करना सुनिश्चित करें। वन भूमि हस्तांतरण, टेंडर प्रक्रिया एवं अन्य विभागीय एवं जिला स्तर के मामलों का त्वरित निस्तारण करें। शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों का प्रभावी अनुश्रवण के लिए उच्चाधिकारियों एवं शासन के विभागीय अधिकारियों से निरंतर संपर्क करें। समरेखण और भूमि विवाद प्रकरणों में जन प्रतिनिधियों के सहयोग से स्थानीय लोगों से वार्ता कर विवाद को सुलझाया जाए। सीएम घोषणा के तहत जिन कार्यो की वित्तीय स्वीकृति विभागों को मिल चुकी है उन कार्यों को प्राथमिकता पर रखते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, संस्कृति, पर्यटन, राजस्व, जिला पंचायत, युवा कल्याण, ग्रामीण निर्माण एवं अन्य विभागों के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणाओं अद्यतन जानकारी ली।इस दौरान बताया कि विभिन्न विभागों के अन्तर्गत 312 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 145 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 167 कार्य विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया में है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अधिशासी अभियंता लोनिवि राजवीर सिंह चौहान सहित वर्चुअल माध्यम से सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

5 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

7 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

8 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

9 hours ago