प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम

तहसील न्यायालय में अभिलेखों के उचित रखरखाव तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने पर दिया ज़ोर
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को श्रीनगर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तहसील दिवस के उपरांत उन्होंने पौड़ी से पहुंचे सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को श्रीनगर स्थित अपने-अपने विभागीय कार्यालयों तथा अधिष्ठानों का निरीक्षण कर ही मुख्यालय लौटने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वयं तहसील कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम प्रधान बछेली कुलदीप गुसाईं ने सुमाड़ी में निर्माणाधीन डंपिंग जोन से अमधार तल्ली के पेयजल स्रोत की गुणवत्ता प्रभावित होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान, निर्माणदायी संस्था एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बलडी तोक में आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की शिकायत पर उन्होंने दो दिवस के भीतर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण कर पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं, पार्षद संदीप सिंह रावत द्वारा वार्ड-40 में प्रस्तावित खेल मैदान एवं विद्युत उपसंस्थान के लिए चिन्हित भूमि के लंबित हस्तांतरण का मामला उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल से उप-संस्थान की प्रशासनिक स्वीकृति उपलब्ध कराने तथा उपजिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर आख्या पूर्ण करने के निर्देश दिए।

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम न्यायालय एवं तहसीलदार न्यायालय में लंबित राजस्व एवं फौजदारी वादों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में बार-बार सुनवाई के बावजूद प्रगति नहीं हो रही है, उन्हें अंतिम अवसर प्रदान कर नियमानुसार शीघ्र निस्तारित किया जाए। उन्होंने कुछ प्रकरणों में एक ही कार्य के लिए 15-15 तिथियां देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से वाद लंबित रखना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही उन्होंने अधिक दिनों से लंबित पत्रावलियों की नियमित समीक्षा स्वयं करने तथा न्यायिक कार्यों में समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को तहसील कार्यालय के सभी अनुभागों का विस्तृत निरीक्षण कर कमियों सहित समग्र निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नजारत अनुभाग में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रखरखाव संतोषजनक न पाए जाने पर नायब नजीर से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
संग्रह अनुभाग में राजस्व लेखाकार के पटल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन रोकने तथा लंबित वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन, कार्मिक उपस्थिति पंजिका तथा भूलेख अनुभाग के मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। खतौनी रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो को निर्देश दिए कि अभिलेखों का रखरखाव पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम की कार्यशीलता परखने के लिए स्वयं दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर संचार व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण में उपलब्ध उपकरणों एवं संचार संसाधनों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सभी उपकरणों को पूर्णतः क्रियाशील एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, 24×7 सतर्कता बनाए रखने, आवश्यक संपर्क सूची नियमित रूप से अपडेट करने तथा संचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की तकनीकी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, तहसीलदार दीपक भंडारी सहित तहसील के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां गिरफ्तार | Rudrapur mehwish murder mystery revealed uttarakhand police | my uttarakhand news

तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां…

52 minutes ago

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

2 hours ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

3 hours ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

3 hours ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

4 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

14 hours ago