कार्यों में लापरवाही पर डीएम का सख्त एक्शन, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जीएमएस रोड स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर से कांवली रोड होते हुए सहारनपुर चौक तक यूपीसीएल द्वारा कराए जा रहे भूमिगत विद्युत केबल बिछाने के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति और पर्याप्त मैनपॉवर एवं मशीनरी नहीं लगाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम ने पाया कि कई स्थानों पर सड़क खुदाई के बाद निर्माण सामग्री और मलबा अव्यवस्थित रूप से पड़ा हुआ है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल मलबा और निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यूपीसीएल को 500-500 मीटर के पैच बनाकर पर्याप्त मशीनरी और श्रमिकों के साथ युद्धस्तर पर काम करते हुए पांच दिनों के भीतर अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य पूरा होने के बाद मार्गों को शीघ्र सड़क पुनर्स्थापन के लिए लोक निर्माण विभाग को सौंपने को कहा, ताकि सड़क मरम्मत कार्य तुरंत शुरू किया जा सके।
डीएम ने यूपीसीएल अधिकारियों को प्रतिदिन कार्य प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि रोड कटिंग समिति की अनुमति की शर्तों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गैल द्वारा गैस पाइपलाइन कार्यों को भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पूरा कर सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले सड़क मरम्मत कार्य पूरा कराने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी परमेन्द्र डोभाल, एडीएम के.के. मिश्रा, एसपी ट्रैफिक लोकेश सिंह, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, लोक निर्माण विभाग एवं यूपीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…
शादी के समय पहली शादी छिपाने का आरोप, जातिसूचक अपमान और धमकी देने की भी…
नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…
रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…
देहरादून। भाजपा ने सभी 70 सीटों पर विस्तारकों को प्रशिक्षित कर रवाना कर दिया है।…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…