टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए जिले में तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को अपने कार्यस्थल से अधिकतम 8 किलोमीटर के दायरे में ही आवास करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में जनसुनवाई, जनता दर्शन, बीडीसी बैठकों और अन्य शासकीय कार्यक्रमों में अधिकारियों और शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
डीएम नितिका खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारियों और शिक्षकों का मुख्यालय पर रहना अनिवार्य होगा, ताकि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके और शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व शिक्षक नेता वाचस्पति रयाल ने जिलाधिकारी के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे जहां बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी, वहीं दूर-दराज से आने वाले शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों पर भी समान रूप से यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए।
जिलाधिकारी के इस निर्देश के बाद यदि शिक्षक और कर्मचारी स्थानीय स्तर पर 8 किलोमीटर के दायरे में निवास करेंगे, तो इससे कस्बाई और बाजार क्षेत्रों में रौनक लौटने की भी संभावना जताई जा रही है।
Post Views: 10
Post navigation
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…