हिट एंड रन ना करें उमेश कुमार, अपने आरोपों को साबित करें:गरिमा दसौनी – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

Advertisement

देहरादून, गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बयान ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया है यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसीनों ने उमेश कुमार के बयान को अत्यधिक गैर जिम्मेदाराना और हल्का करार किया है। दसौनी ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है और विधानसभा का पटल कोई अखाड़ा नहीं की कोई भी आकर अपने पुराने लड़ाई झगड़ों का सेटलमेंट विधानसभा के पटल पर इस तरह के भ्रामक आरोप लगाकर अपने पद का दुरुपयोग करेंगा दसौनी ने कहा कि उमेश कुमार का आरोप कई सवाल खड़े करता है, उदाहरण के तौर पर की सरकार पुष्कर सिंह धामी की गिरने का षड्यंत्र हो रहा है लेकिन दर्द उमेश कुमार को क्यों उठ रहा है? वही क्या सरकारी खुफिया तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जो एक निर्दलीय विधायक को सरकार गिरने की सूचना सरकार से पहले पता चल जा रही है, वहीं तीसरा और सबसे अहम सवात यह की क्या भाजपा के विधायक सेल पर उपलब्ध है जो कोई भी धन पशु आएगा और विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने का काम करेगा। वहीं दसौनी ने यह भी कहा कि विधानसभा के पटल पर माननीय सदस्यों के द्वारा उठाए जाने वाला हर मुद्दा उनके द्वारा कहा गया एक-एक शब्द विधानसभा को प्रोस्रीडिंग्स में दर्ज हो जाता है ऐसे में जब इतना बड़ा आरोप उमेश कुमार ने लगाया ही था जो कि राज्य में राजनीतिक अस्थिरता उत्पन्न कर सकता था तो फिर विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जाती है कि यह आरोप लगाने बाले सदस्य से तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर उसको साबित करने की लिए भी आदेशित करें। गरिमा ने कहा कि सदन में जो कुछ घटित हुआ वह पूरा प्रकरण बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और विधानसभा की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…

1 hour ago

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

12 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

13 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

13 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

14 hours ago