देहरादून ,। चिकित्सा क्षेत्र की विभिन्न चुनौतियों के समाधान के लिए ग्राफिक एरा के इंजीनियरिंग के छात्र छात्राएं अब ऐप बनाएंगे। इसकी पहल चिकित्सा विशेषज्ञों और ऐप बनाने के लिए प्रशिक्षित छात्र छात्राओं के मंथन से आज हो गई।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में डॉक्टर्स एंड डेवलपर्स मीट नाम से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ऐप डेवलप करने के लिए तैयार छात्र छात्राओं को चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों और मरीजों और अस्पतालों की वास्तविक जरूरतों से रूबरू कराया। पैनल चर्चा में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. पार्था पी. बिष्णु, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. राज प्रताप सिंह, , नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. अरुण जोशी, रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. गोपेश गुप्ता, पीडियाट्रिक्स विभाग के डॉ. शंतनु शुभम, ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. राहुल अग्रवाल और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. सचिन देव मुंजाल ने भाग लिया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि आज समय की मांग ऐसे स्मार्ट डिजिटल समाधानों की है, जो डॉक्टरों और मरीजों के बीच अपॉइंटमेंट, फॉलो-अप, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड और अस्पतालों की कार्यप्रणाली को अधिक सरल एवं प्रभावी बना सकें। उन्होंने छात्र छात्राओं से डायबिटीज, किडनी, हृदय रोग, नवजात एवं समय से पहले जन्मे शिशुओं की देखभाल, टीकाकरण और दीर्घकालिक मरीजों की नियमित निगरानी के लिए उपयोगी मोबाइल ऐप्स विकसित करने पर जोर दिया।
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…