देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के पर्वतीय क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करने के लिए सात लाख रुपए तक महीना वेतन देने को तैयार है। हाल ही में यू कोड वी पे योजना के तहत डॉक्टरों के वेतन की नई सीमा तय की गई है।
पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार यू कोड वी पे योजना चला रही है। इसके तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों को मनमाना वेतन देकर पहाड़ पर सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। अभी तक इस योजना के तहत आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को पांच लाख रुपए तक वेतन देने की सुविधा थी।
लेकिन अब सुपर स्पेशलिस्ट सेवाओं के लिए वेतन की सीमा को सात लाख रुपए तक बढ़ाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार विशेषज्ञ डॉक्टरों को पहाड़ के अस्पतालों में काम करने के लिए लगातार प्रेरित कर रही है। राज्य में लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग उठ रही है।
चौखुटिया के बाद पिलखी, बेलेश्वर, गैरसैंण, धुमाकोट के साथ ही पिथौरागढ़ के अस्पतालों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग हो रही है। ऐसे में सरकार पर दबाव बढ़ रहा है।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…