देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा अपने उत्तराखंड को मेडल दिए है, आपने उत्तराखण्ड का परचम देश के नक़्शे पर लेहराया है, खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 में राष्ट्रीय खेलों में आज उत्तराखंड की झोली पदकों से भरने के लिए सभी होनहार पदक वीरों को हार्दिक बधाई देती हूं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजित करना, हमारे राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए सौभाग्य की बात है। हमारा राज्य अब देवभूमि के साथ खेलभूमि के रूप में भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेलों को लेकर राज्य भर में खेलों की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। कई खेल मैदानों को विकसित किया गया है। इससे भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
खेल मंत्री ने राज्यवासियों से राष्ट्रीय खेलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा हमें युवाओ को अधिक से अधिक खेलों की ओर आगे बढ़ना है। कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पारम्परिक लोक संस्कृति, खानपान से भी देश भर के खिलाड़ी परिचित हो रहे हैं।
1- रीना सेन गोल्ड, कैनो सालालम2- धीरज सिंह कीर, सिल्वर, कैनो सालालम
3- आन्या बिष्ट & एंजेल पुनेरासिल्वर बैडमिंटन विमेंस डबल
4- गायत्री रावत & मनसा रावतब्राउंज, बैडमिंटन विमेंस डबल
5- अजय वर्मा, हर्षित भाटी, रोहित यादव, शशांक शर्मा व प्रियांशु
ग्रुप योगासना मे गोल्ड
6:- दीपक व विशाल पारम्परिक योगा मे दोनों के सिल्वर
7:- अजय वर्मा व हर्षित भाटी, आर्टिस्टिक पेयर मे रजत, योगासना
8- शशांक व प्रियांशु, रीदमिक पेयर योगसाना मे काँस्य पदक
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…
रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…
Badrinath Kedarnath Visit: शपथ के बाद पहली बार बदरी-केदार पहुंचे राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन, स्वच्छ…
देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…
देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…
आवेदन करने में असमर्थ लोगों की पहचान कर आवेदन से स्वीकृति तक की प्रक्रिया में…