पन्ती 33 केवी बिजलीघर में आया गधेरे का मलवा, ग्वालदम, थराली, देवाल की बिजली गुल
नारायणबगड़/ शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण पन्ती विद्युत उपखंड नारायणबगड़ बिजलीघर को काफी नुकसान पहुंचा है। रात को हुई तेज बारिश के कारण उफनती पन्ती गधेर का पानी बिजली घर में आ गया, जिसके कारण ढाई फीट तक मलवा बिजली घर में आ गया, जिससे बिजली उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा है। गधेरे में पानी की मात्रा बढ़ने का कारण बादल फटना बताया जा रहा है , खबर लिखे जाने तक अधिकारियों से हुई बातचीत के आधार पर अभी मलवा साफ करने का काम चल रहा है। पिंडर घाटी क्षेत्र में बिजली बहाल होने में करीब 05 घंटे लग सकते है। अभी तक जो नुकसान हुआ है उसका अभी सटीक आंकड़ा देर शाम तक लगेगा फिलहाल युद्ध स्तर पर मलवा साफ करने का काम चल रहा है।
गौरतलब है कि आज शनिवार और रविवार को विभाग द्वारा तारो की रिपेयर का काम चलना था, जिसके कारण आज विद्युत बाधित रहने की सूचना अखबारों के माध्यम से विभाग ने पहले ही दे दी थी। अचानक आए मलवे के कारण अब विभाग को मुख्य बिजलीघर में काम करना पड़ रहा है।
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…