दून मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन के लाले
सरकारी अस्पतालों में नौकरी करने इच्छा के साथ लोग बड़ी उम्मीद लेकर आते है लेकिन यहां के हालात अब बद से बत्तर होते जा रहे है।। दून मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई है। कॉलेज प्रबंधन अब तक उनके वेतन की व्यवस्था नहीं कर पाया है, जिसके चलते नवंबर माह से अब तक वेतन भुगतान लंबित है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारी लगातार अपनी समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। वेतन न मिलने के कारण कई कर्मचारी घर का किराया, बच्चों की फीस और अन्य जरूरी खर्चे पूरे नहीं कर पा रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ कर्मचारियों को उधार लेकर घर चलाना पड़ रहा है।वेतन को लेकर लगातार अनदेखी से कर्मचारी नाराज है अब इससे अस्पताल की सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।वेतन भुगतान न होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आवेदन करने में असमर्थ लोगों की पहचान कर आवेदन से स्वीकृति तक की प्रक्रिया में…
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…