त्योहारों को लेकर दून पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

 
देहरादून।  चैत्र नवरात्रि, आगामी अलविदा जुम्मा एवं ईद के पर्वों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दून पुलिस ने व्यापक तैयारियाँ कर ली हैं। पर्वों को आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सर्वधर्म के संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गई हैं। इन बैठकों में सभी से त्योहारों के दौरान भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को 03 सुपर जोन, 06 जोन एवं 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी तथा सेक्टर में संबंधित थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त मोबाइल पार्टी एवं स्टेटिक फोर्स की तैनाती कर नियमित गश्त के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी सेक्टरों में पीसीआर वाहन भी लगाए गए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पुलिस द्वारा 24×7 निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक खबरें, अफवाहें या विवादित पोस्ट के माध्यम से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून पुलिस की अपील:
आमजन से अनुरोध है कि सभी पर्वों को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं शांति के साथ मनाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि किसी अन्य व्यक्ति को असुविधा न हो। हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे   सीएम धामी…

3 hours ago

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…

3 hours ago

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…

4 hours ago

अलकनंदा-गंगा की तेज धाराओं में दिखेगा जवानों का साहस और जांबाजी –

देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…

7 hours ago