हत्या के प्रयास में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। वादिनी कीर्ति मौर्य पुत्री सुशील मौर्य निवासी: एकता विहार, अजबपुर खुर्द नेहरू कालोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 19-05-26 की रात्रि हिमांशु डंगवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर उनके पिता सुशील मौर्य पर लोहे की राड व बेस बाल के डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उन्हें मरणासन्न अवस्था छोडकर वे सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गये। घटना में गम्भीर रूप से घायल सुशील मौर्य को उनके द्वारा तत्काल उपचार हेतु जौलीग्रांट हास्पिटल ले जाया गया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर मु0अ0सं0: 179/26 धारा 109(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
 
प्रकरण की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नेहरू कॉलोनी पर टीम गठित कर टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना में शमिल मुख्य अभियुक्त हिमांशु डंगवाल की गिरफ्तारी हेतु उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त हिमांशु अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 20 हजार रू0 के ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31-05-26 की रात्रि की आईएसबीटी क्षेत्र से प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी निशानदेही पर अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये बेसबाल के डंडे को बरामद किया गया।
 
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया घटना के बाद से ही पुलिस से बचने के लिये वह लगातार इधर- उधर छिप रहा था तथा आज आईएसबीटी से अपने ससुराल असम भागने तैयारी में था।
 
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
 
हिमांशु डंगवाल उर्फ मिंटू पुत्र स्व० श्री राजेंद्र प्रसाद निवासी निकट माता मंदिर अजबपुर कला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 43 वर्ष
 
*बरामदगी :-*
 
घटना में प्रयुक्त बेसबॉल का डंडा
 
पुलिस टीम :-
 
1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- उ0नि0 ओमप्रकाश
3- का0 श्रीकांत ध्यानी
4- का0 विनोद बचकोटी
5- का0 बृजमोहन रावत

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

MDDA crackdown on illegal construction in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 8 Oct: The Mussoorie-Dehradun Development Authority (MDDA) took major action…

58 minutes ago

Earthquake early warning system tested in U’khand

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 9 Oct: A siren sounding…

1 hour ago

Buyer–Seller Meet takes Centre Stage at CII Uttarakhand Expo 2026

my uttarakhand news Bureau Haridwar, 9 Oct: The second day of the 7th CII Uttarakhand…

1 hour ago

Graphic Era VC Dr Narpinder Singh secures 1st rank in India

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct: Fifty-two faculty members of Graphic Era Deemed University…

2 hours ago

Humanity is Foundation of a Just Society: Kusum Kandwal

National Seminar on Human Rights held at Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, October…

2 hours ago

Concept of justice is at core of Constitution: Justice Sudhanshu Dhulia

10th Law College Dehradun Moot Court Competition begins my uttarakhand news Bureau Dehradun, 9 Oct:…

2 hours ago