आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस….. – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

देहरादून /सेलाकुई :-आज थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि ICFAI यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है तथा उक्त दुकान में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं, जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया। मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए दुकान के अन्दर फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सुभारती अस्पताल भिजवाया गया तथा आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया। मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से दुकान पर रखा सामान तथा आग की चपेट में आने से दुकान के पास खडी 04 मोटर साइकिलें जल गई हैं। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैस सिलेण्डर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने के कारण आग लगना प्रकाश में आया है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।विवरण घायल व्यक्ति : मनीष शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी: राजा रोड सेलाकुई, यशपाल गुलेरिया पुत्र नरेश गुलेरिया निवासी: तलवार टावर झाझरा प्रेमनगर,अभिषेक मिराडी छात्र ICFAI यूनिवर्सिटीपुलिस टीम:-,उ0नि0 सैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई उ0नि0 अनित कुमार , कां0 मुकेश पुरी ,कां0 मुकेश भट्टकां0 सुधीर,कां0 उपेन्द्र भण्डारी ,चालक संदीप रावत

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

13 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago