उत्तराखंडदुर्घटना
Share0
Advertisement
देहरादून ,प्रेमनगर को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नंदा की चौकी के निकट पुल के नीचे एक निजी कालेज का विदेशी छात्र पानी के अचानक बढे जल स्तर के कारण नदी के बीच मे फंस गया है तथा पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण वो वहां से बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे किसी भी क्षण उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। सूचना पर थाना प्रेमनगर से तत्काल पुलिस बल मय आपदा राहत उपकरणो के साथ मौके पर पहुंचा तो पाया कि उक्त विदेशी छात्र बहुत अधिक घबराया हुआ था। जिसे पुलिस टीम द्वारा आपदा राहत उपकरणों की सहायता से कठिन प्रयासों के पश्चात सकुशल रेस्क्यू किया गया। सूचना पर छात्र के शिक्षण संस्थान संस्थान के कर्मी तथा सहपाठी भी मौके पर पहुंच गये थे। जिनके द्वारा पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का विवरण*माइकल क्यान्डा पुत्र क्यान्डा याये निवासी तंजानिया हाल निवासी केंपस शिक्षण संस्थान प्रेमनगर देहरादून। उम्र 24 वर्ष
*पुलिस टीम:*,उ0नि0 प्रमोद खुगशाल,हे0कां0 शेखर कवि,हे0कां0 पकंज,कां0 अमित सैनी,कां0 राजकुमार,कां0 सतीश
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…