स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार, स्पा सेंटर का मालिक फरार
तीन पीड़िताओं का किया रेस्क्यू, पैसों का लालच देकर महिलाओं को धकेला था देह व्यापार में
सभ्य समाज के बीच इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियो को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, ऐसे लोग होंगे सलाखों के पीछे :- एसएसपी देहरादून
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा तत्काल AHTU टीम को उक्त स्थानों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। उक्त आदेशों के क्रम में दिनाँक 20/09/23 की शाम AHTU देहरादून की टीम द्वारा चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकास्मिक चेकिंग की गई। दौराने चेकिंग टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में *डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य महिलाये भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधि0 के तहत गिरफ्तार किया तथा तीन पीड़ित महिलाओ को रेस्क्यू किया गया।
पूछताछ में जानकारी प्रकाश में आई कि उक्त स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है, इस काम के लिए उसके द्वारा एक महिला मैनेजर इरम को रखा गया था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी तथा ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया लेती थे, इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था तथा ग्राहको से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। उक्त सारा लेन देन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- इरम उर्फ आंचल D/o शमशुद्दीन नि0 ग़ांधी रोड देहरादून उम्र 26 वर्ष2- मो0 अमीर s/o अब्दुल नि0 इनामुल्ला बिल्डिंग तहसील देहरादून उम्र 24 वर्ष
वांछित अभियुक्त:-
मनोज कुमार पुत्र जगमल नि0 सोरणा जिला सहारनपुर
बरामदगी:-
1- 41500/- रुपये नगद2- 07 पैकेट कंडोम3- 02 मोबाइल फोन4- विजिटर रजिस्टर
पुलिस टीम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून
1. उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी (प्रभारीAHTU)2. हे0का0 नरेंद्र बिष्ट3. हे0का0 धर्मेंद्र4. म0का0 रैना रावत5. उ0नि0 शेंकी कुमार, चौकी इंचार्ज बिंदाल मय टीम
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…