हाई अलर्ट पर दून पुलिस, अंतरराज्यीय सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी –

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  के निर्देश पर आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दून पुलिस ने पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की बढ़ी हुई सतर्कता के बीच अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय सीमाओं सहित प्रमुख आंतरिक मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस  के अनुसार जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों, बाजारों तथा प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि विभिन्न बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की पहचान संबंधी जांच की जा रही है।
अभियान के तहत पुलिस टीमों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, बिना सत्यापन के घूम रहे व्यक्तियों की जांच करने तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
दून पुलिस ने आमजन से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि अपराधों की रोकथाम और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…

2 hours ago

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

3 hours ago

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल –

अल्मोड़ा,  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…

4 hours ago

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

15 hours ago