भारी बारिश में भी मुस्तैद दून पुलिस, सीमाओं से लेकर आंतरिक मार्गों तक सघन चेकिंग –

देहरादून। भारी बारिश के बीच आमजन की सुरक्षा को लेकर दून पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की ओर से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जनपद की सीमाओं से लेकर आंतरिक मार्गों तक पुलिस बल की तैनाती कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।अभियान के तहत जनपद के सभी सीमावर्ती चेकपोस्टों पर बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिसकर्मी संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ करने के साथ ही उनके सत्यापन की कार्रवाई भी सुनिश्चित कर रहे हैं। वाहनों की जांच के दौरान भी पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।इसके अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश और उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश और विषम मौसम के बावजूद आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग और गश्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…

58 minutes ago

‘सम्मान सेतु’ कैंप में महिलाओं व कांवड़ यात्रियों को कानूनी किट देकर किया जागरूक

पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…

1 hour ago

29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र- रेखा आर्या

122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें- गढ़वाल आयुक्त

बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर…

2 hours ago

हरिद्वार-ऋषिकेश में लीसा इकाइयों पर वन विभाग की छापेमारी, एक डिपो सीज

अभिलेख नहीं मिलने पर भगवानपुर स्थित लीसा डिपो में रखे विरोजा और तारपीन तेल का…

3 hours ago

उत्तराखंड में पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी, परिवहन मंत्री ने की समीक्षा

आउटडेटेड बसों में रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर, प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन विकसित करने…

4 hours ago