देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने ऋषिकेश में हुई लूट की वारदात का तेज़ी से खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में बुजुर्ग से छीनी गई 10 हजार रुपये की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।
दूध बेचकर लौट रहे बुजुर्ग से लूट
जानकारी के अनुसार, गुलाम रसूल, निवासी सात मोड़, गिजरेड़ा, 17 नवंबर को दूध बेचकर लौट रहे थे के तभी सरकारी अस्पताल के पास बाल्मीकि बस्ती रोड पर वह सड़क किनारे बैठकर पैसे गिन रहे थे।तभी चार अज्ञात युवक वहाँ पहुंचे और आरोपियों ने बुजुर्ग से मारपीट की और उनके हाथ से पर्स और 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने 18 नवंबर को कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
एसएसपी के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम
लूट की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल मामले के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।कोतवाली ऋषिकेश की टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच शुरू की।
चारों आरोपी गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
पुलिस ने 19 नवंबर को एम्स रोड से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें अमन भंडारी,कैलाश,पंकज सिंह और आकाश उर्फ गोलू शामिल हैं।चारों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ चोरी और अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…