साईबर अपराधों से बचाव के लिये दून पुलिस ने चलाई जागरूकता पाठशाला





स्कूली छात्राओं के बीच पहुंचकर साइबर सेल देहरादून की टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में साइबर अपराधों से बचाव के लिये आम जन को जागरूक करने के लिये सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है साइबर जागरूकता अभियान 
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा साइबर अपराध का शिकार बनने से बचने हेतु आम जनमानस को जागरूक करने के दृष्टिगत वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में साइबर क्राईम सैल जनपद देहरादून की टीम द्वारा कैंट थाना क्षेत्रान्तर्गत डी0डी0 कालेज निम्बुवाला बी0एड0 कालेज देहरादून में अध्य्यनरत्त लगभग 350-400 अभ्यर्थियों को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीको के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओएलएक्स फ्रॉड, चाइल्ड पोर्नोग्राफी व सेक्सटोर्शन आदि से बचाव की जानकारी दी गई।
साथ ही अपनी निजी जानकारी व बैंक खातों की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को न देने के संबंध में जागरूक किया गया। आर्थिक अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा ऑनलाइन अपनी शिकायत https://crime-gov-in पर करने हेतु अवगत कराया गया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

41 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

9 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago