देहरादून : देहरादून में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर यातायात पुलिस और सीपीयू ने शहर के कई क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया, जिसमें गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की गई।
ये अभियान मंगलवार को आईएसबीटी, मसूरी डायवर्जन, बिंदाल, सहस्त्रधारा रोड सहित शहर के कई व्यस्त इलाकों में चलाया गया। पुलिस टीमों ने सख्ती दिखाते हुए कुल 481 वाहन चालकों के चालान किए।
जारी किए गए चालान
गलत दिशा में वाहन चलाने पर – 69 चालान
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल – 06 चालान
ओवरस्पीडिंग – 31 चालान
रेड लाइट जंप करने पर – 277 चालान
अन्य यातायात नियम तोड़ने पर – 96 चालान काटे गए।
पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। सभी वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 4
Post navigation
नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…
हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…