ऑपरेशन प्रहार: कोबरा गैंग पर दून पुलिस का बड़ा वार, 20 लाख की कोकीन के साथ 3 गिरफ्तार –

 
देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और दून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन शातिर ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की रणनीति के तहत राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए इस सफलता को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजधानी में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने की फिराक में थे।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
राजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर राजपुर क्षेत्र में कोकीन की खेप लेकर पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जोहड़ी रोड स्थित पुरानी मजार के पास स्कूटी सवार दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से 9.15 ग्राम कोकीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईएसएफ तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार से जावेद आलम को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 11.77 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
दिल्ली से लाई गई थी कोकीन
पूछताछ में विदेशी आरोपियों ने स्वयं को कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य बताया। दोनों मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और अक्सर भारत आते-जाते रहते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि कोकीन दिल्ली से लाकर देश के विभिन्न हिस्सों में अपने एजेंटों और पैडलरों के माध्यम से सप्लाई की जाती है।
आरोपियों ने बताया कि यह खेप उन्हें उनके विदेशी साथी फ्रान्जी ने उपलब्ध कराई थी। वहीं जावेद आलम ने पूछताछ में बताया कि वह यह कोकीन दिल्ली निवासी जॉन नामक व्यक्ति से लेकर आया था और इसे देहरादून में सक्रिय ड्रग पैडलर कालिंस के साथ मिलकर सप्लाई करने वाला था।
पहले भी कोबरा गैंग पर कस चुका है शिकंजा
राजपुर पुलिस इससे पहले भी कोबरा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गैंग से जुड़े 09 विदेशी तस्करों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन मामलों में करीब 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी, जिसकी कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई थी।
पुलिस जुटी नेटवर्क की पड़ताल में
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आए अन्य तस्करों और सप्लायरों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और कार को सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी, माइकल इक्का मेकसन (25 वर्ष), मूल निवासी सूडान, हाल निवासी पंजाबी कॉलोनी, हरिद्वार बायपास रोड, देहरादून।, लेविकिरी वानिकी (24 वर्ष), मूल निवासी सूडान, हाल निवासी देहरादून।, जावेद आलम (37 वर्ष), निवासी रहमत कॉलोनी, देवबंद, जनपद सहारनपुर।
बरामदगी, 20.92 ग्राम अवैध कोकीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैकिंग सामग्री, स्कूटी संख्या UK-07-AA-4478, स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK-07-TD-7532, एसएसपी ने किया पुरस्कृत
सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पांच माह में 145 नशा तस्कर गिरफ्तार
दून पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान में करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस दौरान 145 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बरामदगी में 1.230 किलोग्राम स्मैक, 9 किलोग्राम चरस, 51 किलोग्राम से अधिक गांजा तथा भारी मात्रा में नशीली गोलियां और कैप्सूल शामिल हैं।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

16 minutes ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

38 minutes ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

3 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

4 hours ago

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, मची अफरा-तफरी – myuttarakhandnews.com

पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…

5 hours ago

Dhami slams Akhilesh Yadav for allegedly calling people of Uttarakhand infiltrators

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…

5 hours ago