साइबर सैल देहरादून की टीम द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानो से गुम हुए लगभग 17 लाख रू0 कीमत के 101 मोबाइल फोन को किया रिकवर
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलो को उनके मालिको के किया सुपुर्द
कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे :- एसएसपी देहरादून
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिस पर खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये दिनांक 01/01/2024 से 17/07/2024 तक साइबर क्राइम सैल देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में खोये हुए रू0 16,95,333/- (रु0 सोलह लाख पिच्चानवे हजार तीन सौ तैंतीस ) कीमत के 101 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।
रक्षाबन्धन पर्व से पूर्व बहनो/आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 17-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनके स्वामियों 1- लक्ष्मी कुमारी, 2- नेहा, 3- अन्जु मिश्रा , 4-श्रीमति हेमा भट्ट, 5- विकास नौटियाल, 6- संजय प्रसाद सेमवाल, 7- शहनवाज अली, 8- सरबजीत सिंह, 9-सार्थक कैन्थोला, 10- आफताब अली के सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
बरामदगी :-
101 स्मार्ट मोबाईल फोन (कीमत रु0 16,95,333/-)
नोट- मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद में स्थापित साइबर क्राइम सेल के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल की टीम द्वारा लाखो रूपये मूल्य के मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है।
अपील- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे ।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…