हुड़दंगियों पर भारी पड़ी दून पुलिस की सख्ती, यू-ट्यूबर समेत चार हिरासत में –

देहरादून। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की सख्ती जारी है। सोमवार देर रात हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास आपसी मारपीट और हंगामे की सूचना पर पहुंची नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मौके से एक कंटेंट क्रिएटर/यू-ट्यूबर समेत चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, चारों एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे और समझाने के बावजूद विवाद बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे।पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को नेक्सा शोरूम, हरिद्वार बायपास रोड के पास कुछ युवकों के बीच लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां कंटेंट क्रिएटर/यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके साथियों द्वारा राज सिंह चौहान के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई।मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया और उन्हें बायपास चौकी ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, चौकी में बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान एक बार फिर राज सिंह चौहान से उलझने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कथित तौर पर दोबारा झगड़े पर उतारू हो गए। इस दौरान चौकी परिसर में भीड़ भी एकत्रित हो गई।स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत नियमानुसार हिरासत में ले लिया। मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, राज सिंह चौहान की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरणअनुराग डोभाल (29) पुत्र जगदंबा डोभाल, निवासी मोना शेट्टी होम, ओ टावर, फ्लैट नंबर 201, खरड़, चंडीगढ़।अभिषेक (22) पुत्र सतीश कुमार, निवासी घाट खेड़ा, थाना रामपुर मनिहारन, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।अभय चौधरी (23) पुत्र संजीव कुमार, निवासी बहादारपुर जट, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार।कुर्बान (23) पुत्र शराफत, निवासी गढ़ी बेसक, थाना सनोली, जिला पानीपत, हरियाणा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

2 hours ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

2 hours ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

2 hours ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

2 hours ago

दलेर मेहंदी से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी..   – myuttarakhandnews.com

टिहरी। उत्तराखंड के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के कार्यक्रम को लेकर शुरू…

2 hours ago