सेलाकुई की माया देवी यूनिवर्सिटी में दून पुलिस की औचक ड्रग्स जांच, 47 छात्र-छात्राओं के यूरिन टेस्ट; सभी रिपोर्ट नेगेटिव – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को लेकर दून पुलिस ने शिक्षण संस्थानों में सख्ती बढ़ा दी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मंगलवार को सेलाकुई स्थित माया देवी यूनिवर्सिटी में पुलिस और चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने औचक ड्रग्स जांच अभियान चलाया।
 
बिना किसी पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई के दौरान 47 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स टेस्ट किट से यूरिन टेस्ट किया गया। जांच में सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।
 
इस दौरान पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षण संस्थानों में नशे का सेवन या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
दून पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि कोई छात्र-छात्रा नशे का सेवन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। दूसरे राज्यों से पढ़ने आए विद्यार्थियों समेत छात्रों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम

जिला सहकारी विकास समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी का सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली को…

12 minutes ago

प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति

जारी हुआ शासनादेश खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के दी बधाई,कहा खेलेगा युवा तो आगे बढेगा…

56 minutes ago

नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति…

1 hour ago

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश

देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर मंगलवार को…

2 hours ago

फर्जी प्रमाण पत्र से MBBS दाखिले का खेल, दो गिरफ्तार –

देहरादून। नीट यूजी-2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले…

2 hours ago

243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति –

 देहरादून। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी…

2 hours ago