रात को भी झुलसा रही गर्म हवाएं
पांच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना
देहरादून। मई में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की जा रही है। दून के तापमान ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। गर्म हवाएं दिन के साथ ही रात को भी झुलसा रही हैं। गर्म हवाओं से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। रात का पारा भी सात डिग्री अधिक रहने से गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। दून का न्यूनतम पारा 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जून के पहले सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्म हवाएं चली हैं। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला। प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 42.8 29.3
पंतनगर 42.4 29.4
मुक्तेश्वर 29.0 18.1
नई टिहरी 32.0 19.4
The scorching sun is troubling people in both the plains and mountainous regions of Uttarakhand.…
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Public sector oil marketing companies Hindustan Petroleum Corporation Limited, Bharat Petroleum…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण…