उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है। इन जिलों के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के संकेत भी दिए गए हैं। विभाग का अनुमान है कि आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह प्रदेश के पर्वतीय इलाकों और घाटियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पहाड़ों और घाटियों में कोहरे की स्थिति बन सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।
शीतलहर के असर से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं और स्वेटर व जैकेट पहनना शुरू कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने से कुछ राहत मिल रही है। दूसरी ओर मैदानी जिलों में भी मौसम में बदलाव साफ नजर आ रहा है। यहां ठंड बढ़ने लगी है और सुबह-शाम कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आ रही है। लगातार बदलते मौसम ने लोगों की परेशानियों में इजाफा किया है।
प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों पर मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। मसूरी और नैनीताल में सुबह और शाम सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। दिन में पर्यटक गुनगुनी धूप का आनंद उठा रहे हैं। फिलहाल उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में कमी के साथ बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…