रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, झबरेड़ी कलां निवासी अमन पुत्र रामकुमार कश्यप पर आरोप है कि उसने अपनी 23 वर्षीय बहन और पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय सूरज को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अमन अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसने पहले पड़ोस में रहने वाले बहन के प्रेमी सूरज को गोली मारी और इसके बाद घर जाकर अपनी बहन को भी गोली मार दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। एक साथ दो लोगों को गोली मारे जाने की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर एसपी देहात अभय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। हालांकि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में…
डुंगरी तल्ली में 23 प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, नुकसान का लिया जायजा कहा—आपदा की…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the foundation of India’s…
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड और ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन…
नई शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार पर शिक्षकों ने किया मंथन देहरादून। श्री…
रुद्रप्रयाग; उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते पहाड़ों में लैंडस्लाइड हो रहे हैं. जिसकी वजह…